सीमा चौहान सुसाइड एवं रेप केस बना हरियाणा पुलिस के लिए मुसीबत
पलवल पुलिस के प्राण संकट में जवाब नहीं दे पा रहे पुलिस अधिकारी
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मांगे जवाब
सीमा के पति हेमराज चौहान ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार
हरियाणा :थाना पलवल लगभग 5 वर्षों से न्याय के लिए आंखें बिछाए सीमा चौहान सुसाइड एवं रेप केस राष्ट्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद सुर्खियों में आया मंत्रालय द्वारा पलवल पुलिस को आदेश दिया गया था। कि एक महीने में निष्पक्ष रुप से इस केस की जांच करें जवाब दिया जाए लगभग 45 दिन बाद भी पुलिस जवाब नहीं दे पा रही है।
कुछ यक्ष प्रश्न जैसे कि सीमा चौहान का सुसाइड नोट अदालत तक क्यों नहीं पहुंचा?
आरोपी के जुर्म कबूल ने के बाद भी आरोपियों को सजा क्यों नहीं हुई?
एफ आई आर होने के बाद भी लगातार सीमा चौहान का शोषण होता रहा पुलिस कहां गायब थी ?
अब इन प्रश्नों का जवाब पुलिस दे भी तो कैसे और क्या जवाब दें ?
आखिरकार पुलिस के साथ क्या होगा और इस केस की जांच कैसे संभव होगी यह तो राष्ट्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय ही जाने सरकार जाने गवर्नमेंट जाने पुलिस के आला अधिकारी जाने जनता सब जानती है।
कौन कितने पानी में है, कौन मगरमच्छ है, कौन मछली है।
एडीटर इन चीफ : सुशील निगम
बहुत अच्छा