विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने लोकहित संकल्प सेवा समिति के प्रदेश कार्यलय का फीता काट किया शुभारंभ
संस्था के सदस्यों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनाई जयंती
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी ने लोकहित संकल्प सेवा समिति के प्रदेश कार्यलय का फीता काट किया शुभारंभ
संस्था के सदस्यों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनाई जयंती
TIMES7NEWS – कानपुर : बर्रा 7 बैंक कालोनी दो अक्टूबर गांधी जयंती व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर लोकहित संकल्प सेवा समिति के प्रदेश कार्यलय का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
जयंती के उपलक्ष पर समाज सेवा संस्था लोकहित संकल्प सेवा समिति उत्तर प्रदेश कार्यालय पर मुख्य अतिथि महाना जी का स्वागत किया।
सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह बघेल जी ने बताया की यह समिति जनहित में समाज के उत्थान हेतु शिक्षा स्वास्थ्य कर्मचारी या व्यापारी हितों की रक्षा कंपनियों या अन्य संस्थाओं में ग्राहक हितों में बातचीत व कानूनी कार्यवाही तथा कला संस्कृति संकट राहत पर्यावरण संरक्षण एवं खेल प्रोत्साहन हेतु कार्य करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम भदौरिया द्वारा किया गया जिसका संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव मोहन सिंह भदौरिया ने किया, मुख्य रूप से भगवान दास ,विनोद मौर्य ,रामचंद्र सिंह ,कृष्ण गोपाल वर्मा ,एचडी राजपूत ,अनिल सैनी, संदीप सिंह चौहान ,आशु भदौरिया ,तनु सिंह ,पिंटू चंदेल समेत गोरखपुर ,सीतापुर, झांसी, अयोध्या सहित अन्य जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे