कानपुर नौबस्ता से छै माह पहले लेबरी करने वाला गायब हुआ सुरेश माझी मिला अंधा,लंगड़ा,लूला
12 दिनो तक मछरिया स्थित घर में कैद कर हाथ और पैर के पंजे तोड़ आंखो में जहरीला पदार्थ डाल बना दिया अंधा
![](https://i0.wp.com/times7news.co.in/wp-content/uploads/2022/11/20221103_215127-scaled.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
कानपुर नौबस्ता से छै माह पहले लेबरी करने वाला गायब हुआ सुरेश माझी मिला अंधा, लंगड़ा,लूला
![](https://i0.wp.com/times7news.co.in/wp-content/uploads/2022/11/20221103_214918.jpg?resize=708%2C398&ssl=1)
नौबस्ता गुलाबी बिल्डिंग अंतर्गत रहने वाला विजय नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने ले गया था युवक को, कर डाली दुर्दशा
12 दिनो तक मछरिया स्थित घर में कैद कर हाथ और पैर के पंजे तोड़ आंखो में जहरीला पदार्थ डाल बना दिया अंधा
![](https://i0.wp.com/times7news.co.in/wp-content/uploads/2022/11/20221103_220233.jpg?resize=708%2C398&ssl=1)
फिर भी जी नही भरा तो पूरे शरीर को जगह जगह जलाया और चापड़ ठोढ़ी काट 70 हजार में झकरकटी में रहने वाली महिला को बेंच डाला
महिला गैंग का राज नामक व्यक्ति कानपुर से दिल्ली लेजाकर मंगवाता रहा पीड़ित से भीख
दिल्ली में पीड़ित की हालत बिगड़ने पर भीख मगवाने वाले गैंग के लोग वापस कानपुर सेंट्रल में छोड़ कर भाग गए
तीन दिनों तक किदवई नगर स्थित टेंपो स्टैंड में पड़ा रहा सुरेश किसी परिचित लेबर ने युवक की पहचान कर पहुंचाया परिजनों के पास
छै माह बाद घर पहुंचे सुरेश की दुर्दशा देख सभी के होस उड़ गए वार्ड 95 के पार्षद को मिली घटना की जानकारी
भाजपा के युवा पार्षद प्रशांत शुक्ला अपने साथियों सहित पहुंचे पीड़ित के घर और नौबस्ता पुलिस को दी घटना की जानकारी
मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस की ढुलमुल कार्यवाही को लेकर अक्रोशित हुए भाजपा पार्षद ने साथियों के साथ थाने के सामने बैठ जताया कड़ा विरोध
घटना और भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे एसीपी दक्षिण विकाश पाण्डेय
एसीपी दक्षिण ने प्रदर्शन कारियों को कार्यवाही का आश्वासन दे समझा बुझा कर मामले को शान्त कराया
पीड़ित से तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भिजवाया
यशोदा नगर नाला रोड एस ब्लाक निवासी सुरेश के साथ घटित हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल