Breaking News
Trending

संपूर्ण भारत में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है

संपूर्ण भारत में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है

भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व प्रति वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है

TIMES7NEWS – भारत – संपूर्ण देश में मनाया जाने वाला ये त्योहार एक महत्वपूर्ण पर्व रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते की वो डोर है जिस रेशम के धागे को बहन भाई की कलाई में बांध कर बहन भाई की दीर्घ आयु की ईश्वर से कामना करती है , यह पर्व हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इसे ‘राखी’ के नाम से भी जाना जाता है। रक्षा बंधन को ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ के शब्दों से मिलकर बनाया गया है। इसका मतलब होता है बहन की सुरक्षा के लिए भाई की प्रतिबद्धता। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र और आत्मीय रिश्ते को स्वीकार करने का प्रतीक है।

रक्षा बंधन आने वाला है, ये सुनकर ही बहुत सी बहनों के चेहरों में खुशी झलक जाती है। और हो भी क्यूँ न ये भाई बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है किसे की शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। ये रिश्ता इतना ज्यादा पवित्र होता है की इसका सम्मान पूरी दुनिभर में किया जाता है।ऐसे में शायद ही कोई होगा जिसे की ये न पता हो की रक्षा बंधन का अर्थ क्या है और इसे कैसे मनाया जाता है?

भारत जिसे की संस्कृतियों की भूमि भी माना जाता है। वहीं तो इस रिश्ते को एक अलग ही पहचान दिया गया है। इस पर्व का इतना ज्यादा महत्व है की इसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

रक्षाबंधन पर थाली कैसे सजाएं

रक्षाबंधन पर थाली में चंदन जरूर रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। चंदन के साथ ही थाली में रोली, अक्षत, दही आदि भी रखें। रोली अक्षत के तिलक से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर थाली में दीपक जरूर जलाएं। इससे भाई-बहन का प्रेम पवित्र बना रहता है। इसके अलावा मुंह मीठा कराने के लिए थाली में मिठाई का होना भी जरूरी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button