मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने आईरा प्रेस क्लब में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्मान नागरिक संहिता कि संपूर्ण भारत से की अपील

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने आईरा प्रेस क्लब में की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्मान नागरिक संहिता कि संपूर्ण भारत से की अपील
संस्था द्वारा संचालित 23 राज्यों में कानपुर सहित 305 जिलों में समान नागरिक संहिता समर्थन के लिए स्वर्जनिक स्थानों में क्यूआर कोड चिपका करेंगे अपील
(संवादाता – विपुल सिंह) TIMES7NEWS : कानपुर – राष्ट्रीय सचिव डॉ0 तपन अग्निहोत्री ने यह बताया गया कि संस्था द्वारा संचालित 23 राज्यों के कानपुर सहित 305 जिलों में समान नागरिक संहिता का समर्थन क्यूआर कोड को रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थानों, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप एवं बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर चिपकाकर आम जनमानस से समर्थन की अपील करेगी।समान नागरिक संगीता इसलिए आवश्यक है क्योंकि अलग-अलग धर्म गत कानून होने की वजह से ही एक ही समाज के लोगों के साथ अलग-अलग न्याय होता है। जो कि समाज के साथ अन्याय है। क्योंकि धर्मगत कानूनों की वजह से ही व्यक्तियों को समान मानवाधिकार नहीं मिलते हैं जिसके कारण यह सीधे मानवाधिकारों से जुड़ जाता है। इसलिए संस्था देशव्यापी समर्थन अभियान चला रही है, जिससे सभी धर्मों के लोगों के मानवाधिकार सुरक्षित किए जा सके। विविधताओं और अनेकता हमारे देश की पहचान है, लोकतंत्र हमारी विरासत है किन्तु लोकतंत्र का अर्थ स्वच्छंदता या मनमानी नहीं हो सकता। लोकतंत्र स्वतंत्रता और आत्म सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्वाभिमान और पारस्परिक सद्भाव का एक महान मंत्र है। सुविधा अनुसार इसके अर्थ नहीं निकालने चाहिए 143 करोड़ की आबादी की एकजुटता और सामूहिक शक्ति भारत को एक महानतम विकसित राष्ट्र के रूप में पहुंचा सकती है।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ0 कृपाशंकर तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 तपन अग्निहोत्री, राष्ट्रीय सचिव डॉ0 श्रीकांत अवस्थी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ0 किरन अग्निहोत्री राष्ट्रीय विधिक सलाहकार डॉ0 सुषमा सोनी जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। तत्पक्षात हुई बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विनोद वर्मा, मंडल प्रभारी कानपुर संजय मौर्या, जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला महामंत्री गणेश दीक्षित ,, उमा मिश्रा, सूर्यकांत पांडे रीता यादव,धनंजय सिंह, अजय कुमार,आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।