होली के त्योहार पर सक्रिय हुए मिलावट खोरों को सबक सिखाने के लिए विभागीय प्रशासन ने चलाया छापेमारी अभियान
मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी ,जिला प्रशासन सख्त

मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी ,जिला प्रशासन सख्त
TIMES7NEWS : कानपुर – चंद रुपयों के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालो मिलावट खोरो पर प्रशासन ने शिंकजा कसना शुरू किया, होली अभियान के अंतर्गत मुख्य सुरक्षा अधिकारी कानपुर नगर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अतरिक्त थाना प्रभारी कार्नलगंज पंकज सिंह वह पुलिस बल के सहयोग से खाद्य सचल दल के द्वारा निरीक्षण भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर यतीमखाना के निकट तांगा स्टैंड साइकिल मार्केट रोड पर एक बोलेरो पिकअप वाहन संख्या यूपी 77 AT 0527 को रोककर निरिक्षण किया।जिसमे कुल 30 डलियां थी जिसमें प्रत्येक डलिया मे 40 kg मिलावटी खोया बिक्री के लिए कानपुर नगर लाया जा रहा था।जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख 60 हजार है। मौके पर खोये की गुणवत्ता में संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कुल तीन नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए, प्रशासन को छापेमारी को करते देख भागे गाड़ी ड्राइवर और खोवा वाले, लावारिस वाहन को थाना प्रभारी कर्नल गंज कानपुर नगर के सुपुर्द कर दिया। साथ ही बी पी सिंह सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड की टीम लगातार बाजारों में खाने पीने के सामानों की सैंपलिंग की कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा नयागंज, हूलागंज में भी छापेमारी की गयी।