DIG/SSP कानपुर नगर ने थाना सजेती में महिलाओं कि समस्याओं को सुनने के लिए नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर किया शुभारंभ
कानपुर : आज 5 फरवरी को डीआईजी/एसएसपी प्रतिन्दर सिंह नें थाना सजेती में नवनिर्मित महिला हेल्फ डेक्स का उद्घाटन कर वहां मौजूद बालिकाओं के साथ वार्तालाप कर उन्हें जागरुक किया और सम्बन्धित अधिकारियों व महिला पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कानपुर कप्तान प्रतिन्दर सिंह ने मीडिया को बताया कि शासन द्वारा निर्धारित कानपुर के 45 थानों में महिला हेल्फ डैस्क एवं कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें महिलाओं को निसंकोच अपनी समस्या को बताने में कोई झिझक न हो और महिला कक्ष में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा कानपुर के 45 थानों में 4 से 5 थानों में जगह कम होने की वजह से महिला हेल्फ डेस्क बनाए गए हैं, और बाकी जगह महिला हेल्फ कक्ष बनाये गए हैं।
संवाददाता : अशोक दुबे