देवोत्थानी एकादशी के महा पावन पर्व पर नानाराव मेस्कर घाट पर यज्ञ कर किया गया देवताओं का पूजन
यज्ञ का अनुष्ठान मां गंगा के सेवक मनीष महाकाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ
देवोत्थानी एकादशी के महा पावन पर्व पर नानाराव मेस्कर घाट पर यज्ञ कर किया गया देवताओं का पूजन
यज्ञ का अनुष्ठान मां गंगा के सेवक मनीष महाकाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ
TIMES7NEWS – कानपुर : नानाराव मेस्कर घाट के आचार्य – श्री मनीष महाकाल जी के द्वारा सनातन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार जिसे हम सभी कार्तिक पूर्णिमा (देवोत्थानी एकादशी) के नाम से जानते हैं। श्री मनीष महाकाल जी ने बताया कि यह विशेष पर्व है, जिसे देव दीपावली भी कहते हैं,आज ही के दिन देवता स्वर्ग में दीपोत्सव कर भगवान विष्णु को प्रशन्न करने हेतु यह उत्सव मनाते हैं, जिससे प्रभु श्री हरि विष्णु भगवान सदैव देवताओं की रक्षा करते हैं, सम्पूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि हेतु पं. श्री मनीष महाकाल जी के नेतृत्व में मां गंगा के तट पर हजारों भक्तों के साथ मां भगवती गंगा का अभिषेक करने के बाद दिपोत्सव मनाया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से – मुख्य अतिथि सिद्धार्थ काशीवार,अजय प्रकाश तिवारी,अमिता गुप्ता, शिवम स्वरूप एवं आचार्य – श्री मनीष शुक्ला (महाकाल), यादवेन्द्र दास,शुभानन्द ,शुभम लड्डू, शंत कुमार तिवारी, हिमांशु महाकाल, कृष्णा महाकाल उपस्थिति रहे।