क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार कर 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश में लगातार हैवानियत के भेड़ियों की बाढ़ सी आ गई अभी तक महिलाओं व किशोरियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सुनने को आ रही थी
- क्रूरता और हैवानियत की सारी हदें पार कर 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या
- दलित बच्ची को स्कूल जाते समय अगवा कर दरिन्दे ने दिया वारदात को अंजाम
फतेहपुर : थाना कल्यानपुर बीती 12 जुलाई की सुबह मजदूर पासवान की मासूम 6 वर्षीय बेटी घर से विद्यालय के लिए निकली और लापता हो गयी परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर जब कही नही मिली तो थाने जाकर पुलिस को सूचना दी और थाना कल्यानपुर नें तहरीर मिलने पर मु०आ०स० 122/2022 धारा 363 के तहत पंजीकृत कर परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की तो अपहृता का शव शिवअर्जुन के बाग में बनी जर्जर कोठरी में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला जिसे कल्यानपुर पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया और पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर दर्ज मु.आ.स.363 धारा 302/201भादिवि. से बढ़ोतरी धारा 376 क 376 क (ख) भादवि व 5 झ 5ड पास्को एक्ट व SC/ST एक्ट में विवेचना की गई तो मृतिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR में हत्या और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले ब्यक्ति का नाम ज्ञानेन्द्र प्रशाद शुक्ला उर्फ बउआ पुत्र रामसुख निवासी दौलतपुर थाना कल्यानपुर जनपद पतेहपुर उल्लखित किया गया। जिसपर कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत नें अपनी टीम के सहयोग से आरोपी ज्ञानेन्द्र शुक्ला को 17 जुलाई की दोपहर उसके ग्राम दौलतपुर खेत से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश में लगातार हैवानियत के भेड़ियों की बाढ़ सी आ गई अभी तक महिलाओं व किशोरियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सुनने को आ रही थी अब ये राक्षस मासूम बच्चियों को भी अपनी हवस व दरिंदगी का शिकार बना रहे हैं, क्या कानून का डंडा टूट गया है, या फिर कानून के हाथ छोटे हो गए या फिर भारत मे केवल एक निर्भया के साथ ही दुष्कर्म हुआ।जिसपर पूरे भारत में हाहाकार मच गया और चार दोषी युवको को फाँसी पर लटका दिया गया।क्या ये सजा केवल निर्भया के दोषियों के लिए ही बनाई गई थी।और जो आए दिन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही क्या इन समाज के भेड़ियों के लिए सरकार ने फाँसी का फंदा तैयार नही किया।