CMA द्वारा भारत एक विकसित राष्ट्र 2030 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
मुख्य अतिथि मा0 सतीश महाना द्वारा डा0 आशुतोष मिश्र की पुस्तक विकसित भारत का विमोचन
CMA द्वारा भारत एक विकसित राष्ट्र 2030 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
मुख्य अतिथि मा0 सतीश महाना द्वारा डा0 आशुतोष मिश्र की पुस्तक विकसित भारत का विमोचन
यूपी स्टाक एक्सचेंज पदम टावर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
TIMES7NEWS – कानपुर पदम टावर में आज दा इंस्टीट्यूट आफ इण्डिया द्वारा (कानपुर चेप्टर) यूपी स्टाक एक्सचेंज पदम टावर में भारत एक विकाशित राष्ट्र 2030 विषय पर एक संगोष्ठी की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा० सतीश महाना जी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। CMA सचिव अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महाना जी का स्वागत किया।महाना जी ने कार्यक्रम में डा.आशुतोष मिश्रा की भारत विकसित पुस्तक का विमोचन किया और उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी मा० प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 75वें अमृत महोत्सव मानने और देश को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प प्रकट किया है। जिसके लिए उन्होंने जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की थी और उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी की नीतियों का परिणाम है, कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। आज हर व्यक्ति उसी तरह अपना योगदान दे रहा है, जैसे लोगों ने स्वतंत्रता के लिए दिया था।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राय ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है, वह पांच प्रण के मूल मंत्र से बड़ी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से —-
सुनील अग्निहोत्री सह निदेशक MSME ,CMA हरिकेश तारा, चेयरमैन एनआईआरसी, सीएमए मनीष कांडपाल, सिएमए रुचिर गुप्ता, सचिव एनआईआरसी इस चरण में मध्य एवं लघु उद्योगों की विकसित भारत में बढ़ती हुई अग्रणी भूमिका एवं लागत लेखाकारों की देश में बढ़ते विकाश पर विस्तार से चर्चा की।