महाभंडारे का आयोजन कर दुकानदारों एवं क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर बड़े हर्षौल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व

महाभंडारे का आयोजन कर दुकानदारों एवं क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर बड़े हर्षौल्लास से मनाया राष्ट्रीय पर्व
महापर्व पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहना ने फहराया तिरंगा दी ध्वज को सलामी और भारत माता के जयकारों का किया उदघोष
TIMES7NEWS – कानपुर 26 जनवरी की सुबह होते ही संपूर्ण भारत की जनता डूब गई राष्ट भक्ति में गलियों से लेकर चौराहे चौराहे पर फहराया गया तिरंगा वही आज कानपुर दक्षिण के यशोदा नगर कामरेड चौराहे स्थित दुकानदारों एवं क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया इस महापर्व पर पहुंचे महाराजपुर विधानसभा की जनता के चहेते विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहना ने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा ध्वज को सलामी दी फिर वहां पर मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में जनगण मंगल दायक राष्ट्रीय गीत गया तत्पश्चात पूड़ी सब्जी और बूंदी के महाभंडारे का आयोजन किया गया इस आयोजन में वही वार्ड 95 की क्षेत्रीय पार्षद महोदया सौम्या शुक्ला और भाजपा सदस्य महेंद्र सिंह यादव कई गणमान्य मौजूद फिर सभी को लड्डू वितरण किए गए इसी बीच मंच बकता उमादत्त त्रिपाठी ने आपसी भाई चारे को लेकर देश भक्ति गीतों से समा बांध दी , सुबह से लेकर देर शाम तक चले महाभंडारे में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ आते जाते राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद चला।
इस आयोजन में मुख्य रूप से
सुरेश चंद्र गुप्ता, उमादत्त त्रिपाठी,सुधांशु त्रिपाठी,शरद चन्द गुप्ता,बृजेश कुमार,अमित तिवारी गौरव तिवारी, सचिन तिवारी, नागेन्द्र तिवारी,त्रिवेश शुक्ला, अमित यादव, डॉ जय प्रकाश , सच्चिदानंद अवस्थी, के पी शुक्ला, एवं लोकजन शक्ति पार्टी के आनन्द सिंह मौजूद रहे।