अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी हुआ गंभीर घायल
घटना स्थल पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने मृतक के शव को शील पोस्टमार्म हाउस भेज परिजनों को दी सूचना
(विपुल सिंह) TIMES7NEWS – कानपुर ; घाटमपुर क्षेत्र अंतर्गत जहांगीराबाद गांव के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में बाइक में सवार उसका साथी रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सरकारी अस्पताल में साथी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र राजू केवड़िया गांव निवासी और उसका साथी आदर्श उम्र 24 साल पुत्र भूरा के साथ किसी काम के चलते बाइक से घाटमपुर गया था। जहां से बुधवार रात को घर वापस लौट रहा था। जहांगीराबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले गयी। जहां डॉक्टरों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।.