कानपुर अनवगंज स्टेशन वाली रोड पर बने जीटीरोड मुख्य द्वार पर बनी पार्क में आज 17 जनवरी 2018 को मिशन मोदी अगेन PM 2019 के तत्वाधान में सुरुचि शिक्षा एवं समाजसेवी संस्था ने वर्षों से पार्क में बने कूड़ाघर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत अगेन मोदी PM 2019 के जिला अध्यक्ष मनीष शुक्ला जी के सानिध्य में रुचि शिक्षा संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं एवं वहां एकत्रित मोदी समर्थकों ने अपने अपने हाथों में झाड़ू और पंजा लेकर पार्क में डट पडे झाड़ू लगाकर सभी ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।
और जिलाध्यक्ष मनीष शुक्ला ने जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों को बताया कि स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है।
और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जो की शहरों और गावों की सफाई के लिए आरम्भ की गयी है। इस अभियान में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि शामिल है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रीन कानपुर, क्लीन कानपुर के नारे लगाते हुए एकजुट होकर भारत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि जीत प्रताप सिंह, डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ल, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ला, महामंत्री वैभव प्रताप सिंह, महामंत्री युवा मोर्चा अभिषेक श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष सुरुचि त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष कविता निगम, जिला महामंत्री मंजू चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण गुड़िया चौहान, जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिग्विजय सिंह, जिला अध्यक्ष रितेश धवन, प्रांत उपाध्यक्ष नवीन बाला महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अर्पण शुक्ल एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
वीडियो देखें
https://youtu.be/WpJEVTJIEGw