GovSocialSpecilUPकानपुर

कर्मचारी संघ नें 30 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में किया धरना प्रदर्शन

कर्मचारी संघ नें 30 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम में किया धरना प्रदर्शन


कानपुर : नगर निगम कर्मचारी संघ  ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 30 सूत्रीय एवं 07 सूत्रीय महत्वपूर्ण मांग पत्र को लेकर प्रदेश भर का निकाय कर्मी अपने जिलो में नगर आयुक्त अधिकारी के माध्यम से  नगर विकास मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव नगर विकाश को ज्ञापन प्रेसित किये जाने के निर्णय के तातपर्य में कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मोतीझील में 12 बजे से धरना प्रारम्भ किया गया। जिसमें नगर निगम केडीए व जलकल के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए।भारी संख्या में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार एवं शासन को कोसते रहे और अपनी   मांग पूरी करने के लिए  नगर आयुक्त भानु प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया और उन्होंने आज ही  ज्ञापन सरकार व शासन को भेजने का आश्वासन दिया।सभा को स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कर्मचारियों को बताया कि यह मांग करते-करते लगभग 2 वर्ष हो गए लेकिन कोई कार्य नही हुआ मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव और सचिव नगर विकास स्तर पर कई बार वार्ता हुई और कार्यवृत्त भी जारी किया लेकिन खेद है कि एक भी बिंदु पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसके बाद महासंघ का शीर्ष प्रतिनिधि मंडल नगर विकास मंत्री और माननी पीएम तक पत्राचार किया गया उनके निर्देश के बाद भी कुछ नहीं हुआ इसके बाद महासंघ ने नगर निगम लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय किया और आज हम प्रदेश भर के निकाय कर्मी आंदोलन पर हैं। इस ज्ञापन के बाद यदि कुछ नहीं हुआ तो 7 अगस्त को प्रदेश के निकाय कर्मी 1 दिन का सांकेतिक कार्य बंदी करेंगे और 27 अगस्त को जीपीओ पार्क लखनऊ में विशाल धरना देकर  मुख्यमंत्री  को ज्ञापन देकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे संघ के नेताओं ने प्रदेश के मुखिया से मांग किया कि कर्मचारी आपके आदेश निर्देश पर रात दिन एक कर अपने जानकी व परिवार की परवाह किए बिना करोना महामारी में कार्य किया  संचालन संघ के संयुक्तमंत्री मिडिया प्रभारी मुन्ना हजारे ने किया। अन्त में संघ के अध्यक्ष देवीदीन भाऊ ने धरने पर शामिल सभी कर्मचारियों की सरकार ने बात नहीं सुनी तो आन्दोलन की तैयारी हम भी जानते है।

धरने में विभिन्न सहयोगी संगठन के पैनुल अब्बास, हरिविन्द यादव, हरिशंकर शुक्ला, धर्मेश मिश्र, कमरूदीन, उस्मान अली अजीत बाघमारी के सिंह शिवराम समुचे सीएल बढ़ल जलकल से युसूफ अली आदि ने भी किया। घरने पर मुख्य रूप से मुन्ना, उमाकांत शर्मा, सुनील हजारिया, सन्तोष गुप्ता, मन्नी लाल, रामगोपाल समुद्र समुद्र असलम मसूक, राजू दूबे, श्याम लाल शोमा अम्बेकर  आदि लोग उपस्तिथ रहे।

(Sub Editor : Arun kumar)

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button