सुबह चार बजे खेत के लिए निकला वृद्ध लापता
2 दिसंबर की घटना 10 दिन हो गए पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
पिता को ढूंढने फौजी बेटे को आना पड़ा लेकर छुट्टी
कानपुर: थाना सचेंडी छीतेपुर गांव के 54 वर्षीय राम खिलावन कुशवाहा सुबह 4 बजे खेत जाने के लिए निकले लेकिन संदिग्ध तरीके से लापता हो गए थाना सचेंडी में उनके बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन थाना सचेंडी की पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके सो गई 10 दिन हो गए अभी तक पुलिस के हाथ सुराग क्या सुराग की धूल तक नहीं लगी उनके
फौजी बेटे ने बताया कि वह कहीं आते-जाते नहीं थे रोज की तरह 4:00 बजे खेत की तरफ निकले थे 6 से 6:30 बजे तक उन्हें रोज की तरह वापस आ जाना चाहिए था। लेकिन वह नहीं आए उन्हें किसी ने देखा भी नहीं सभी ने मिलकर उन्हें बहुत ढूंढा लेकिन आज तक वह कहीं मिले नहीं कनपुरिया पुलिस का काम करने का तरीका ही निराला है,शायद सोते सोते ही कहीं से कोई सुराग लग जाए।
अभी तक कनपुरिया संजीत यादव मर्डर केस को भूले नहीं होंगे जिसमें पुलिस की तत्परता ने घरवालों के 30 लाख तो खर्चा करवा दिए लेकिन उनके बेटे की लाल तो क्या लाश का एक टुकड़ा भी नहीं बरामद कर सके
एडीटर इन चीफ : सुशील निगम