विश्व पर्यावरण दिवस पर राज एण्ड आशुतोष एडवांस संस्था ने क्षेत्रीय बच्चों के साथ मनाया पर्यावरण दिवस
कानपुर : 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर यशोदा नगर बजरंग चौराहा 11 नंबर पुलिया में आज राज एण्ड आशुतोष संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय छोटे-छोटे बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी दी और उनसे पौधारोपण करवाकर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा कोविड-19 कोरोना वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक करते हुए मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के प्रति जागरूक कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया पर्यावरण दिवस।
इस कार्यक्रम में – अध्यक्ष आशीष जैस्वाल, संस्थापक राजकुमार त्रिवेदी, महामंत्री पंकज कश्यप, कोषाध्यक्ष योगेंद्र शुक्ला, संगठन मंत्री हर्ष दीप बर्मा, प्रचार मंत्री प्रभाकर गुप्ता, आदि सम्मिलित रहे।
रिपोर्टर : अशोक दुबे