SocialTopUPअपराधकानपुर

लॉ एंड ऑर्डर यानी कानून व्यवस्था की जीती जागती मिसाल चकेरी के सनिगवा में प्रकट हुई

लॉ एंड ऑर्डर यानी कानून व्यवस्था की जीती जागती मिसाल चकेरी के सनिगवा में प्रकट हुई।

 


खुलेआम हाथ में अवैध असलहा लेकर बेखौफ युवक का वीडियो हुआ वायरल।


कानपुर : थाना चकेरी क्षेत्र सनिगवां में स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में विवाद पैदा हुआ और वह विवाद यहां तक बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लड़ाके एक दूसरे को जान से मारने के प्रयास में आ गए। उसी क्रम में यह युवक हाथ में खुलेआम सड़क पर असलहा लेकर निकल आया।अगर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इसी युवक ने अपना वर्चस्व दिखाने के लिए चौकी संगम क्षेत्र के गणेशपुर मोड़ पर एक हवाई फायर भी किया।उसके बाद यह असलहा लेकर भागा। उसी दौरान इसका वीडियो बना और वायरल हो गया। सनिगवां क्षेत्र में अभिनव टेलीकॉम के आस पास के क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। घटना नए साल के दिन मतलब 1 जनवरी 2022 को 2:00 से 3:00 दोपहर की है।

किसी भी शहर की या प्रदेश की कानून व्यवस्था वहां रहने वाले लोगों के आचरण से सिद्ध होती है। अब इस युवक ने जो आचरण दिखाया इससे क्या सिद्ध होता है? यह तो सुबह के मुखिया और शहर के मुखिया अच्छी तरह जान गए होंगे।

( एडीटर इन चीफ : सुशील निगम )

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button