PopularSpecialTopUPकानपुरराष्ट्रीय

राष्ट्रीय लोक अदालत में एनआई एक्ट के 2,225 मामलों में 20,43,85,294 धनराशि का सुलह समझौता द्वारा हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में एनआई एक्ट के 2,225 मामलों में 20,43,85,294 धनराशि का सुलह समझौता द्वारा हुआ निस्तारण


U-20,036 वादो का निस्तारण कर वसूली गयी  33,30,41,991.24 ₹ धनराशि

कानपुर :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर के तत्वाधान एवं  न्यायमूर्ति  सूर्यप्रकाश केशरवानी, प्रशासनिक न्यायाधीश जनपद, की गरिमामयी उपस्थिति,  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरपी सिंह, के मार्गदर्शन में दीवानी न्यायालय परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर, सिविलवाद, लघुवाद, आपराधिक एवं वैवाहिक आदि वादों का तथा प्रीलिटीगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। 

दीवानी न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा 18,313 वादों का निस्तारण किया गया और 27,48,33,172.24 ₹ धनराशि दिलायी/वसूल की गयी।  मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 148 वादो का निस्तारण किया गया और 4,99,16,542 ₹ धनराशि दिलायी गयी। कामर्शियल कोर्ट द्वारा 32 वादों का निस्तारण किया गया और 1,87,53,896.24 ₹ की धनराशि दिलायी गयी। 

4- प्रीलिटीगेशन स्तर पर 1723 वादो का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 5,82,08,819 ₹ का समझौता बैंको द्वारा किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि कुल मिलाकर 20,036 वादो का निस्तारण किया गया, तथा कुल धनराशि 33,30,41,991.24 ₹ वसूल/दिलायी गयी। 

वैवाहिक प्रकृति के कुल 51 वादो का निस्तारण किया गया जिसमें प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय,  रमेश चन्द्र-1, द्वारा 28,  विजयराजे सिसोदिया द्वारा 08 वादों एवं पारिवारिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण सैफ अहमद दवारा 07 वादों, आलोक कुमार द्वारा 04 वादों, एवं  हरेन्द्र कुमार ओझा, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एफटीसी/पारिवारिक न्यायालय द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। उक्त वैवाहिक वादों में काफी अरसे से बिछडे हए 07 पति-पत्नीयों को पुनः दाम्पत्य जीवन यापन करने हेतु  जनपद न्यायाधीश, द्वारा आशीर्वाद एवं उपहार देकर एक दूसरे को गले मिलवाया गया व एक-दूसरे को मिठाई खिलवाकर विदा किया गया। मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर शैलेन्द्र यादव द्वारा सर्वाधिक 6,184 मुकदमों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन प्रभाकर राव, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं0-01 एवं अंशू शुक्ला, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा किया गया। 

इस मौके पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी प्रशासनिक न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर में ऑवला का पौध रोपित किया गया। आरपी सिंह जनपद न्यायाधीश द्वारा जामुन का पौधरोपित किया गया। इस अवसर पर अंशु शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रभाकर राव, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा पुलिस आयुक्त असीम अरुण, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार एवं अध्यक्ष बार एसोशियेशन एवं गोपाल गुप्ता पी एल वी आदि मौजूद रहे।

(एडीटर इन चीफ : सुशील निगम)

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button