राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा कोरोना महामारी में शहीद हुए योद्धाओं को एक जून की शाम दीप जलाकर नम आंखों से देंगे श्रद्धांजलि
इस कार्यक्रम में केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के सभी कार्मिक होंगे शामिल
भारत : वर्तमान समय में पूरे सम्पूर्ण भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिए देश के लाखो एनपीएस कार्मिक अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जिसमे डाक्टर/ नर्स, बैंक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, कर्मचारी शिक्षक एवं अधिकारी सभी रात दिन देश सेवा में अपनी जान जोखिम डाल कर ड्यूटी निभा रहे हैं, जो कि अत्यन्त सराहनीय है।
दूसरी तरफ इस भयानक महामारी में देश सेवा करते करते हुए हम सभी के बीच से कई कार्मिक दुनिया से दूर चले गए जो कि अत्यन्त दुखद है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है, कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा नें यह निर्णय लिया है,कि देश के सभी कार्मिक अपने अपने घर पर रह कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिनाक 1 जून 2021 को ठीक रात के आठ बजे एक दीप , जलाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे इस कार्यक्रम में केंद्र से लेकर राज्य सरकारों के सभी कार्मिक हिस्सा लेंगे एवं सभी सहयोग करेगे
इसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी , उत्तराखंड से अनिल बडोनी ,सीताराम पोखरियाल, मिलिंद बिष्ट ,दिल्ली से डा अनिल स्वदेशी , छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे ,बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा , मध्य प्रदेश से जगदीश यादव, राजस्थान से श्याम सुंदर शर्मा गुजरात से राकेश कंधारिया, डा0 पंकज प्रजापति, तेलंगाना संपत कुमार स्वामी, डा पुरुषोत्तम, जम्मू कश्मीर से गुलजुवेर डेंग, बिहार से शोभ नाथ यादव, असम से अछूतानंद हजारिका
(Editor in chief ; Sushil Nigam)