यूपी मतदान का चौथा चरण लोक सभा कानपुर पूर्णतया शांति के साथ हुआ संपन्न
मोबाइल और मतदाता सूची से गायब नामों को लेकर जनता दिखी परेशान कई जगह हुई छुटपुट झड़पें
लोक सभा अकबरपुर के मतदाताओं में दिखा जोश और उत्साह
उत्तर प्रदेश कानपुर:- लोकसभा 2019- 29 अप्रैल
देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए सांसदों के निर्वाचन हेतु लोकसभा चुनाव का चौथा चरण आज संपन्न हुआ। कई प्रत्याशियों का भाग्य आज ई वी एम मशीन में हो गया कैद।
पहली बार मामूली घटनाओं को छोड़ शांति और एकता के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते नजर आए वृद्धावस्था से ग्रसित चलने में असमर्थ मतदाता भी दूसरे कंधों के सहारे वोट डालते दिखे। वहीं नई पीढ़ी भी पीछे नहीं रही 46 डिग्री तापमान के बीच जहां सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे आम नागरिक मतदाता भी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
पोलिंग सेंटर के अंदर मोबाइल ना ले जाने के नियम से जनता और प्रशासन काफी परेशान हुए दूसरी जो समस्या मतदाताओं के सामने प्रमुख रही वो थी मतदाता सूची से नामों का गायब होना जिसके लिए भारत का हर जागरूक मतदाता काफी परेशान दिखा।हद तो तब हो गई जब अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभासद का नाम ही मतदाता सूची में नहीं मिला। लेकिन फिर भी मतदाताओं के जागरूक होने से उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में 59% तक मतदान हुआ।
और वही 73 वर्ष की वृद्ध महिला नें कपकपाते हाथों ने भी दवाई ई वी एम पर अपनी मनपसंद बटन।
एडीटर- डॉ आर्य प्रकास मिश्रा के साथ
रिपोर्टर इन चीफ;- सुशील निगम