SliderSocialUPकानपुर

यशोदा नगर 14 नंबर पुलिया में सोलवें खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन


यशोदा नगर 14 नंबर पुलिया  में सोलवें खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन


खिचड़ी के महा भंडारे में पहुंचे विकास पुरुष सतीश महाना एवं महापौर प्रमिला पांडे का क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत


कानपुर : यशोदा नगर पुलिया नंबर 14 में मकर संक्रांति  के पर्व पर सोलवे खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें यशोदा नगर क्षेत्र के कई गणमान्य संभ्रांत नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और  तन मन धन से भागीदारी निभाई 

इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय औद्योगिक विकास मंत्री और महापौर महोदय श्रीमती प्रमिला पांडे को माला पहनाकर किया भब्य स्वागत फिर माननीय मंत्री जी ने और महापौर ने अपने हाथों से वहां एकत्रित लोगों को बाटी खिचड़ी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खिचड़ी भोज का चलता रहा भंडारा आते जाते लोगों ने खाया भंडारे का प्रसाद।

मकर संक्रांति की मान्यता महत्त्व और पूरे भारतवर्ष में इसके विभिन्न रूप

इस पर्व की धार्मिक मान्यता यह है की इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं क्योंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी है अतः इस दिन को मकर संक्रांत के नाम से जाना जाता है महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही चयन किया था मकर संक्रांति के दिन भागीरथ के पीछे गंगा जी चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में  मिली थी।

मकर संक्रांति पर्व कहां  किस नाम से  मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, असम में माघी बिहु, कर्नाटक मैं सुग्गी हब्बा, केरल में मकर विक्लु, कश्मीर में शिशुर सेंक्रान्त, और भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश व नेपाल में भी मनाया जाता है।

इस महाभंडारे में मुख्य रूप से

आलोक अवस्थी, विवेक अवस्थी, श्याम शुक्ला, लालू तिवारी, शिव कुमार पांडे, सूरज चौधरी, रेनू मिश्रा, सुभाष यादव, राजकुमार पांडे, लकी तिवारी, योगेश सक्सैना (सर्वेयर) आदि लोग सम्मिलित रहे।

सब एडिटर : प्रमोद कुमार चौरसिया

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button