SocialSpecialTopUPकानपुर

मौसम की मार झेल रहे जरूरतमन्दो की सेवा में संकल्प सेवा समिति बनी मसीहा कैम्प लगा वितरित किए गर्म वस्त्र


मौसम की मार झेल रहे जरूरतमन्दो की सेवा में संकल्प सेवा समिति बनी मसीहा कैम्प लगा वितरित किए गर्म वस्त्र


नौबस्ता की मलिन बस्तियों झुग्गी झोपड़ियों  जैसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर बाटे गर्म कपड़े बिस्किट चाय 


कानपुर : संकल्प सेवा संस्था कानपुर की टीम द्वारा 30/01/2022 रविवार को आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता कानपुर नगर में विशाल अंगवस्त्र कैम्प लगा कर मलिन बस्ती झुग्गियों में वस्त्र वा बच्चो के लिए बिस्किट वितरण कार्यक्रम किया गया केम्प में लगभग 500 लोगो को वस्रदान किया गया 

संस्थापक गीता गुप्ता ने बताया सभी जरूरतमंद असहाय लोगों को इस ठंड से बचने के लिए ये अभियान पूरे भारत वर्ष में संकल्प सेवा संस्था की टीम द्वारा चलाया जा रहा है और आगे आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा संस्था की कोशिशें रहेंगी की पूरी सर्दियों में सभी असहाय जरूरतमंद लोगों को संस्था के माध्यम से गरम वस्त्र उन लोगो तक पहुँचाये जाएं जिससे ऐसी ठंड में कोई भी जरूरतमंद गरीबी के कारण  इस ठंड में सिकुड़कर न रात बिताए ये लोग भी हमारे समाज के अंग हैं। इनके लिए भी हम सभी को कुछ करना चाहिए। समाज के विकास के लिए इनको भी साथ लेकर चलना चाहिए। तभी एक नूतन समाज का निर्माण संभव हो पाएगा।

संस्था के प्रदेश संरक्षक  वीरेन्द्र दिवाकर स्वामी बताया की  जरूरतमंद आसहाय पीड़ितों  की मदद करना  सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कोरोना संकट काल में आम जनमानस परेशान है तो इन निर्धन परिवारों का क्या हाल होगा क्यों ना हम सभी साथ मिलकर कुछ मदद करे हम अपने पुराने कपड़ों देकर जरूरतमंद लोगों की कुछ मदद कर सकते हैं इससे हमारे कपड़े का सदुपयोग भी होगा और जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी 

जिला अध्यक्ष योगेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, जी ने समाज के शिक्षित और उच्च आय वर्ग के लोगों से अपील की है इस मुहिम में हमारे साथ जुड़े हैं जिससे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक छोटी सी कोशिश कर बड़ी राहत दे सकें। 

 

कैम्प में उपस्थित रहे – नीरजा अवस्थी, प्रदीप गुप्ता, सीता पासवान, प्राची श्रीवास्तव, संजय कुमार गुप्ता, पिंकी तिवारी, दीपा श्रीवास्तव, मेनका श्रीवास्तव, आजाद अली जी, दीपक श्रीवास्तव, वीर विक्रम, रामकरण यादव, रितु राज सोनकर, राजपाल सिंह आदि ।

( एडीटर इन चीफ : सुशील निगम)

50% LikesVS
50% Dislikes

Shushil Nigam

Times 7 News is the emerging news channel of Uttar Pradesh, which is providing continuous service from last 7 years. UP's fast Growing Online Web News Portal. Available on YouTube & Facebook.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button