भूखो की रसोई नें 45 दिन बाँटा बना हुआ भोजन अब बाट रहे राशन
लॉक डाउन से लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटी भूखो की रसोई
कानपुर :- संचालक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित रतनपुर पनकी में भूखे की रसोई के माध्यम से लगातार जरुरत मन्दों की सेवा जारी है। रसोईं के माध्यम से भूखो को 45 दिन तक पका हुआ भोजन पहुंचाया गया। लॉक डाउन में ढील उपरांत अब कच्चा राशन देकर भूखे व ज़रूरत मन्दों की मदद की जा रही है।
संचालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लाख डाउन से लगातार जरूरतमंदों की सेवा करने का सिलसिला जारी रखा गया है पहले पका भोजन दिया गया अब जरूरत अनुसार लोगों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस कार्य मे संदीप शर्मा, ग्रेपलिंग सचिव सुनील चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, विजय जादौन संजू पांडे आशीष तिवारी, सनी, राजा श्रीवास्तव, पंकज सविता, उदय सिंह, दीपू भदौरियाआदि अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे रहे हैं।
रिपोर्टर :- अशोक दुबे