नौबस्ता क्षेत्र यशोदा नगर मे किया गया सातवाँ समरसता भोज का भव्य आयोजन।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जी नें लोगों को भोजन परोस कर की कार्यक्रम की शुरुआत।
कानपुर : 23 जनवरी नौबस्ता क्षेत्र के यशोदा नगर बजरंग चौराहे के पास आज बड़ी धूमधाम के साथ पार्षद पुत्र सनी जायसवाल नें सातवें समरसता भोज का भव्य आयोजन किया ।इस कार्यक्रम की पहल मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जी नें अपने हाथों से कन्याओ को भोजन परोस कर की, अपराहन एक बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय एवं आते जाते हजारों राहगीरों नें समरसता भोज में छोला पुलाव और कॉफी का आनन्द लिया।
इस समरसता भोज में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ,जिला अध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, करन महाना,प्रवीन महाना, कानपुर दक्षिण युवा मोर्चा अंकित गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत मिश्रा, पार्षद दिनेश तिवारी, पार्षद प्रशांत शुक्ला , नगर पार्षद अतुल शुक्ला, पार्षद जरौली संतोष साहू।
कार्यक्रम के संचालन में विशेष रूप से सनी जायसवाल, विनय जायसवाल, सुनील तिवारी, सौरभ गुप्ता, मुकेश मिश्रा, आदि सम्मिलित रहे।
मुख्य वक्ता सतीश महाना जी ने बताया कि समरस समाज के माध्यम से ही देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।हम सब हरदम समरसता के पक्षधर है, और हमारा यह मानना है, कि देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति समान है। जाति के आधार पर विभेद गलत है। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों की ओर से समरस समाज को लेकर यह मंत्र दिया गया है। सभी हिंदू सहोदर भाई है और कोई भी हिंदू पतित नहीं। हम सब इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।
(एडीटर इन चीफ : सुशील निगम )