केस्को द्वारा श्रम कानून का वायलेशन भारी पड़ा केस्को और केस्को की सेवा प्रदाता कंपनी को
संविदा श्रमिकों की शिकायत पर अपर श्रम आयुक्त ने केस्को की सेवा प्रदाता कंपनियों के गैर कानूनी सेवा शर्तों पर लगाई रोक।
केस्को प्रबंधन को कल जारी होगी नोटिस ।संविदा श्रमिकों ने किया कार्य का संपूर्ण बहिष्कार।
(एडीटर इन चीफ :- सुशील निगम)
कानपुर केस्को – पूर्व में भी केस्को प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन के द्वारा जारी गैर कानूनी सेवा शर्तो पर अपर श्रम आयुक्त ने रोक लगाई थी, श्रम कानून का वाईलेशन केस्को की सेवा प्रदाता कंपनी व केस्को नहीं कर सकता है।
केस्को में मैन पॉवर सप्लाई कंपनियों द्वारा केस्को संविदा कर्मचारियों से गैर कानूनी अनुबंध पत्र व हलफनामा हस्ताक्षर जबरन कराऐं जा रहे हैं, जिसमें श्रम कानून से इतर गैर कानूनी सेवा शर्तें भी लिखी हुई है।जिसे लेकर संविदा श्रमिकों में बहुत आक्रोश है।
केस्को के संविदा श्रमिकों ने इसकी शिकायत संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले से की। महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने आज अपर श्रम आयुक्त श्री एसपी शुक्ल जी से इसकी लिखित शिकायत की ।महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि केस्को की कुछ सेवाप्रदाता कंपनियों द्वारा श्रम कानून से इतर अनुबंध पत्र व हलफनामे पर जबरन केस्को संविदा कर्मचारियों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं,और उन्हें बाध्य किया जा रहा है। महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने यह भी बताया कि पूर्व में केस्को प्रबंध निदेशक की गैर कानूनी 5 हजार रूपये सिक्योरिटी मनी पर भी सहायक श्रम आयुक्त आर०पी० तिवारी जी ने रोक लगाई थी ।अपर श्रम आयुक्त एसपी शुक्ल जी ने महामंत्री दिनेश सिंह भोले से कहा कि कंपनियों द्वारा गैर कानूनी सेवा शर्तो की कोई कानूनी मान्यता नहीं है ।
अपर श्रम आयुक्त ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर मुख्य नियोक्ता केस्को प्रबंधन को तलब किया है जिसकी नोटिस देर शाम जारी नहीं हो सकी।कल तलबी नोटिस जारी होगी।
कल सुबह 8 बजे से निम्न माँगों को लेकर केस्को संविदा कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार होगा।
समस्त केस्को संविदा कर्मचारी सुबह 11 बजे तक लेबर कोर्ट में एकत्र होगें_
1- प्रबंध निदेशक केस्को के आदेशों का उल्लंघन कर केस्को संविदा कर्मचारियों को 1 से 7 तारीख को वेतन का भुगतान न किया जाना।
2- केस्को की सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा श्रम कानून का उल्लंघन कर गैर कानूनी अनुबंध पत्र व हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य करना।
3- बिना किसी जानकारी के केस्को संविदा कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर कम वेतन भुगतान किया जाना ।
उक्त घटनाओं के विरोध में केस्को संविदा कर्मचारी(लाईनमैन,हेल्पर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मीटर रीडर) कार्य से विरत रहेगें।
केस्को संविदा कर्मचारियों पर नहीं लागू होगी गैर कानूनी सेवा शर्त।
ठप हुई बिजली व्यवस्था अपर श्रम आयुक्त के आश्वासन के बाद बहाल।
गैर कानूनी सेवा शर्तों पर अपर श्रम आयुक्त ने केस्को प्रबंधन को किया तलब।
केस्को संविदा कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार अपर श्रम आयुक्त जी के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त किया गया है।सकारात्मक निर्णय न प्राप्त होने पर 18 को फिर से कार्य बहिष्कार किया जाऐगा।
केस्को संविदा कर्मचारियों की तीन सूत्रीय माँगो पर आज संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले के आवाह्न पर केस्को के लाईनमैन, हेल्पर, कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।
11 बजे से किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान कई डिवीजनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान अपर श्रम आयुक्त श्री एस0पी 0शुक्ल जी ने केस्को संविदा कर्मचारियों के महामंत्री दिनेश सिंह भोले को लिखित आश्वासन दिया कि केस्को प्रबंधन व ठेकेदारो की गैर कानूनी सेवा शर्त केस्को संविदा कर्मचारियों पर लागू नहीं होगीं।
किसी भी केस्को संविदा कर्मचारियों को हलफनामा व शपथपत्र हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं है।
महामंत्री दिनेश सिंह भोले की शिकायत पर अपर श्रम आयुक्त ने केस्को प्रबंधन को 17 मई को सुबह 11:30 पर तलब किया है
इस सुनवाई की जिम्मेदारी सहायक श्रम आयुक्त डॉ०निकी नैंसी को दी है।
संगठन ने बताया कि यदि केस्को प्रबंधन ने केस्को संविदा कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बनाया तो 18 को फिर से कार्य बहिष्कार के लिए संविदा कर्मचारी बाध्य होगें
पल पल की जानकारी ले रहा था जिला प्रशासन।
C.I.D. और एल०आई०ओ० की निगरानी में चला केस्को संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार।