कानपुर दक्षिण कार्यालय में ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन ( AIRA) की मासिक बैठक हुई सम्पन्न
पत्रकारों के हितों की जंग लड़ने के लिए नव नियुक्ति पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष नें की बैठक
संगठन के विस्तार एवं शसक्तीकरण के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ किया विचार विमर्श
कानपुर – 26 जून की शाम ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन (आईरा) के जिला अध्यक्ष श्री एस पी विनायक जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार यादव नें पत्रकारों के साथ लगातार हो रहे उत्पीड़न को मद्देनजर रखते हुए आज कानपुर दक्षिण कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया, और इसी दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
जिला अध्यक्ष एस पी विनायक नें अपने वक्तव्य में पत्रकारों के साथ शासन व प्रशासन द्वारा किये जा रहे अमानवीय दुर्व्यवहार पर निशाना साधते हुए पत्रकारिता को दबाने की कोशिश करने वालो से हर सम्भव प्रयास कर उनके मनसूबों को उखाड़ फेंकने की बात कही।और वही प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय यादव नें संगठन के विस्तार एवं शसक्तीकरण के लिए पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अनुसासन हीनता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।इस मासिक बैठक में मण्डल,प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों नें अपने अपने विचार रखते हुए इस राष्ट्रीय स्तर के संगठन के कर्णधार परम् आदरणीय स्व.पुनीत निगम जी को याद करते हुए संगठन को सम्पूर्ण भारत में विस्तार करने का द्रण संकल्प लिया।सभी उपस्थिति पदाधिकारियों नें पत्रकारों के साथ किये जा रहे अनैतिक व्यवहार की निन्दा करते हुए शासन व प्रशासन से पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में मनोनीत किये गए नये पदाधिकारियों को पुष्पों की माला पहनाकर सभी नें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस बैठक में मुख्य रूप से
जिला अध्यक्ष- श्री एस पी विनायक, प्रदेश अध्यक्ष, श्री विजय यादव,राधा रमन(मोनू तिवारी), अमित ठाकुर,फैसल हयात,वीरेश मिश्रा, गौरव कुशवाहा, राजू शुक्ला,दुर्गेश अवस्थी,अब्दुल बारिक, मयंक सैनी,सानू खान,नदीम खान,कुलदीप गुप्ता,