अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नए प्रदेश संगठन मंत्री बने पवन सक्सेना
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध सहाय के अनुमोदन से लिया गया निर्णय
उत्तर प्रदेश : 17 जून अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार एवं प्रसार हेतु अपने संगठन का विस्तार किया है,उत्तर प्रदेश के संपूर्ण क्षेत्र को तीन भागों में विभक्त करके सभी के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों के मनोनयन की व्यवस्था की है,अब इस महासभा के तत्वाधान में प्रदेश के तीन अलग-अलग भागों में अलग-अलग पदाधिकारी अपना कामकाज देखेंगे विशेष रुप से पवन सक्सेना को प्रदेश का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है,अब अगले आदेश एवं बैठक तक वह अपने कार्य भार को संभालेंगे कायस्थ महासभा की ओर से पवन सक्सेना को प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत होने सभी पदाधिकारियों द्वारा दी बधाई।
एडीटर इन चीफ : सुशील निगम